अब तो है तुमसे हर खुशी अपनी(PDF)

अब तो है तुमसे हर खुशी अपनी
तुमपे मरना है ज़िंदगी अपनी
ओ ओ अब तो है तुमसे ...

जब हो गया तुमपे ये दिल दीवाना
अब चाहे जो भी कहे हमको ज़माना
कोई बनाये बातें चाहे अब जितनी
ओ ओ अब तो है तुमसे ...

तेरे प्यार में बदनाम दूर दूर हो गये
तेरे साथ हम भी सजन, मश्हूर हो गये
देखो कहाँ ले जाये, बेखुदी अपनी
ओ ओ अब तो है तुमसे ...

Date de génération : 2008-10-19 00:38+0200 ― Mentions légales.