ये रात भीगी\-भीगी ये मस्त फ़िज़ाएँ(PDF)

म \: ये रात भीगी-भीगी ये मस्त फ़िज़ाएँ
उठा धीरे-धीरे वो चाँद प्यारा-प्यारा
ल \: क्यों आग सी लगा के गुमसुम है चाँदनी
सोने भी नहीं देता मौसम का ये इशारा

म \: इठलाती हवा नीलम सा गगन
कलियों पे ये बेहोशी की नमी
ऐसे में भी क्यों बेचैन है दिल
जीवन में न जाने क्या है कमी
ल \: क्यों आग सी लगा के ...
म \: ये रात भीगी-भीगी ...

ल \: जो दिन के उजाले में न मिला
दिल ढूँढे ऐसे सपने को
इस रात की जगमग में डूबी
मैं ढूँढ रही हूँ अपने को
म \: ये रात भीगी-भीगी ...
ल \: क्यों आग सी लगा के ...

म \: ऐसे में कहीं क्या कोई नहीं
भूले से जो हमको याद करे
ल \: इक हल्की सी मुस्कान से जो
सपनों का जहाँ आबाद करे
म \: ये रात भीगी-भीगी ...

Date de génération : 2008-10-19 00:38+0200 ― Mentions légales.