ओ टिम का टिमा ... उस पार साजन इस पार धारे(PDF)

को \: ओ टिम का टिमा टिम्भा तारे करें अचम्भा
ओ टिम का टिमा टिम्भा

उस पार साजन इस पार धारे
ले चल ओ माँझी किनारे किनारे
ले चल ओ माँझी किनारे -२

को \: ओ कोड़ीया कोड़ीया कवलानी कवलानी -२

दूर यहाँ से गाँव पिया का
हाल न पूछे कोई जिया का -२
गहरा सागर और मैं अकेली
सूझें न कोई सहारे सहारे
ले चल ओ माँझी ...

को \: ओ टिम का टिमा टिम्भा ...

लहरें देखूँ दिल लहराए -२
जल दरपन में पी मुस्काए -२
प्यासी अँखियाँ दोनों ये सखियाँ
हरदम करे हैं इशारे इशारे
ले चल ओ माँझी ...

को \: ओ टिम का टिमा टिम्भा ...

Date de génération : 2008-10-19 00:38+0200 ― Mentions légales.