देखने वालों ने क्या क्या नहीं देखा होगा(PDF)

देखने वालों ने क्या क्या नहीं देखा होगा
मेरा दावा है के तुझसा नहीं देखा होगा
जिस तरह मैने तेरी राह तकी है बरसों
यूं किसी ने तेरा रस्ता नहीं देखा होगा
देखने वालों ने ...

दिन हो चाहें रात हो हम दोनों का साथ हो
होंठों पे मेरे सनम बस तेरी ही बात हो
बस तुझे प्यार दूं बस तेरा नाम लूं
बहके जो कभी तुझको थाम लूं
इस तरह से तुझे पलकों में छुपा लूंगा मैं
मेरी आँखों में सिर्फ़ तेरा ही चेहरा होगा
देखने वालों ने ...

छाई है क्या बेखुदी ये दिल भी बेताब है
खुश्बू बिखरे फूल से बस इतना सा ख्वाब है
जब तक छांव हो जब तक धूप हो
ऐसे ही खिला तेरा ये रूप हो
जिस तरह मैने दुआओं में तुझे मांगा है
ऐसे रब से ना किसी से तुझे मांगा होगा
देखने वालों ने ...

Date de génération : 2008-10-19 00:38+0200 ― Mentions légales.