दिल में छुपा के प्यार का तूफ़ान ले चले(PDF)

दिल में छुपा के प्यार का तूफ़ान ले चले
हम आज अपनी मौत का सामान ले चले
मौत का सामान ले चले
दिल में छुपा के प्यार का तूफ़ान ले चले

ह ह हा अ आ
मिटता है कौन देखिये उलफ़त की राह में
हे
उलफ़त की राह में
मिटता है कौन देखिये उलफ़त की राह में
वो ले चले हैं आन तो हम जान ले चले
मौत का सामान ले चले
दिल में छुपा के प्यार का तूफ़ान ले चले

ह ह हा अ आ
मन्ज़िल पे होगा फ़ैसला क़िसमत के खेल का

क़िसमत के खेल का
मन्ज़िल पे होगा फ़ैसला क़िसमत के खेल का
कर दे जो दिल का ख़ून वो मेहमान ले चले
मौत का सामान ले चले
दिल में छुपा के प्यार का तूफ़ान ले चले

Date de génération : 2008-10-19 00:38+0200 ― Mentions légales.